फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज नहीं आएगी गरीब रथ एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बरेली। लगातार देरी से चलने के कारण अमृतसर से सहरसा तक जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस रविवार को रद्द रहेगी। गरीब रथ एक्सप्रेस अमृतसर से शाम 4.10 बजे चलकर रात 3.20 बजे जंक्शन होते हुए अगले दिन दोपहर 11.30 बजे सहरसा पहुंचती है।
विज्ञापन

इसके अलावा दानापुर मंडल में नान इंटर लॉकिंग की वजह से पांच से 20 जून तक ब्लॉक लिया जाएगा। जंक्शन से गुजरने वाली चार ट्रेनें रद्द रहेंगी। जिसमें पाटलिपुत्र से चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन (12355) 5, 9, 12, 16 और 19 जून को नहीं चलेगी। पाटलिपुत्र जाने वाली (12356) 6, 10, 13, 17, और 20 जून को रद्द रहेगी। सियालदह से आनंद विहार जाने वाली ट्रेन (13119) 6, 9, 13 और 16, जबकि सियालदह जाने वाली (13120) 8, 11, 15 और 18 जून को रद्द रहेगी। कुछ ट्रेनों का रूट भी बदला गया है। रेलवे ने ट्रेनों के रद्द होने की सूचना सभी रिजर्व यात्रियों को एसएमएस से भेज दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें