बरेली। विश्वविद्यालय कोर्स की प्रवेश परीक्षाएं शुक्रवार को समाप्त हो गईं। अंतिम दिन एलएलएम और एमएड की प्रवेश परीक्षा हुई, जिनमें 732 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। 20 जून तक इन प्रवेश परीक्षाओं का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में बीपीएड, बीएलएड, एलएलएम, एमएड, एमएससी और एमफिल पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 25 मई से प्रवेश परीक्षाएं शुरू हुई थीं। 25, 26 और 27 मई को एमएससी की प्रवेश परीक्षा हुई। इसके बाद 30 मई को बीपीएड, बीएलएड और एमफिल की प्रवेश परीक्षा हुई। शुक्रवार को अंतिम दिन एलएलएम और एमएड की परीक्षा आयोजित की गई। एलएलएम की परीक्षा में 1014 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 266 अनुपस्थित रहे। एमएड की परीक्षा में 3379 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 466 अनुपस्थित रहे। एलएलएम की प्रवेश परीक्षा विश्वविद्यालय कैंपस और एमएड की परीक्षा बिजनौर में वर्धमान कॉलेज, बरेली कॉलेज, विश्वविद्यालय कैंपस और खंडेलवाल कॉलेज में कराई गई। प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. एसके पांडेय ने बताया कि 20 जून तक सभी प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
कोर्स सीट अभ्यर्थी
बीएलएड 1850 5021
बीपीएड 300 322
एलएलएम 70 1014
एमएड 9339 3380
एमएससी 970 7235
एमफिल 30 123