बरेली। रेलवे यूनियन के चुनाव अगस्त में होंगे। इस संबंध रेलवे बोर्ड ने निर्देश जारी किए हैं। इज्जतनगर और मुरादाबाद मंडल के चुनाव की तैयारियां भी शुरू हो गई है। इज्जतनगर मंडल पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन, पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ, पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ, एनई रेलवे मेन्स कांग्रेस, मुरादाबाद मंडल की उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन, उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन आदि ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी यूनियनों ने चुनाव जीतने का दावा किया है। इज्जतनगर मंडल में वर्तमान में पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन सत्ता में है।