फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने भारी बहुमत दिलाया, संतोष ने मंत्री पद पाया तो फरीदा को पुराना घर याद आया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भारी बहुमत के साथ बनी मोदी सरकार में सांसद संतोष गंगवार को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए जाने की खुशी में सपा की पूर्व जिला सचिव फरीदा सुल्ताना ने उनके साथ अपना पुराना फोटो फेसबुक पर शेयर किया है। इसमें संतोष को बधाई देते हुए उन्हें बरेली की आन-बान-शान बताया गया है। इसके बाद सपा नेताओं के सोशल मीडिया पर कमेंट करने का दौर चल पड़ा है।
विज्ञापन

फरीदा सुल्ताना पहले भाजपा में ही थीं। 2017 में विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने उपेक्षा का आरोप लगाकर भाजपा को अलविदा कहकर सपा ज्वाइन कर ली थी। शुक्रवार को अलविदा के दिन फरीदा को पुराने दिन याद आए तो उन्होंने संतोष गंगवार के साथ पुराना फोटो फेसबुक पर डाल दिया। कहा, सपा में जाने के बाद भी उनकी आत्मा भाजपा में ही थी। लोकसभा चुनाव भी उन्होंने भाजपा को ही लड़ाया था। वह तो जन्मजात भाजपाई हैं। केंद्रीय मंत्री की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वह ऐसे राजनीतिज्ञ हैं कि उनसे वह क्या, कोई भी नाराज नहीं हो सकता। फरीदा ने कहा कि सपा से अभी उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है, मगर अब उनको सपाई न समझकर भाजपाई ही मानें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें