फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक निधि में कमीशन बंटवारे पर दो बाबू भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विधायक निधि में कमीशन को लेकर विकास भवन के डीआरडीए दफ्तर में दो बाबू भिड़ गए। पहले दोनों में गाली गलौज हुई और फिर नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। दोनों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी भी दी। अचानक हुए झगड़े से स्टाफ के अन्य कर्मचारी भी सहम गए। काफी देर तक हंगामा होता रहा। शोर शराबा सुनकर अफसर भी पहुुंचे और झगड़ा शांत कराया। पीडी डीआरडीए ने सभी कर्मचारियों को चेतावनी पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अनुशासन तोड़ने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार बृहस्पतिवार को डीआरडीए में दोपहर करीब 12 बजे विधायक निधि का पटल देखने वाले बाबू की पड़ोस की सीट पर बैठने वाले दूसरे बाबू से कमीशन को लेकर झड़प हो गई। दरअसल, विधायक निधि में पटल देखने वाले बाबू का तय कमीशन होता है और एकाउंटेंट का अलग से। बताया जाता है कि कमीशन की रकम दूसरे ने ज्यादा ले ली। इसी को लेकर दोनों में पहले बातचीत हुई और फिर गाली गलौज शुरू हो गया। देखते ही देखते ही दोनों बाबू अपनी सीट छोड़कर गैलरी में आ गए और हाथापाई हुई। शोर शराबा और हंगामा सुनकर डीआरडीए पीडी और डीसी मनरेगा भी स्टाफ दफ्तर पहुंचे। पीडी डीआरडीए वीके यादव ने बाद में स्टाफ के नाम पत्र जारी कर अनुशासनहीनता न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें