बरेली। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण दिवस के मौके पर ‘तंबाकू एवं फेफड़ा स्वास्थ्य’ रैली का आयोजन किया गया जो सीएमओ कार्यालय से शुरू होकर पटेल चौक पर समाप्त हुई। इसमें तंबाकू से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।
रैली में राजकीय इंटर कॉलेज, एनसीसी, गंगाशील स्कूल ऑफ नर्सिंग, रुहेलखंड स्कूल ऑफ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं, जिला महिला चिकित्सालय की नर्सों के अलावा मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के चिकित्सकों-कर्मचारियों समेत तीन सौ से अधिक लोग शामिल थे। इस दौरान ‘बीड़ी, सिगरेट हाय-हाय’ खैनी, गुटखा बाय-बाय’ नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। ब्यूरो