फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्वेंट स्कूलों में गरीब बच्चों के एडमिशन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने शासन की योजनाओं पर विकास की गति बढ़ाने के लिए अफसरों को बुलाकर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कान्वेंट स्कूलों को गरीब बच्चों के एडमिशन में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने देंगे। प्राइवेट स्कूलों को हर हाल में गरीब बच्चों का एडमिशन लेना होगा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सभागार में शुक्रवार को बुलाई बैठक में कमिश्नर ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्राइवेट स्कूलों को निर्धारित सीटों पर गरीब बच्चों के एडमिशन करने हैं। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। बीएसए ने बताया कि प्राइवेट स्कूलों ने 594 गरीब बच्चों के एडमिशन के आंकड़े भेजे हैं। कमिश्नर ने कहा कि कम से कम यह संख्या बढ़ाकर 2000 करें। सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में प्राइवेट स्कूल संचालकों के साथ जल्द ही बैठक करेंगे। सीडीओ के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों से दो-दो गरीब बच्चों को भी प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन दिलाया जाएगा। शासन की अन्य विकास योजनाओं पर भी चर्चा हुई। बैठक में जेडी, बीएसए आदि अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें