फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह हजार से ज्यादा ने छोड़ी यूपीएसएसएससी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (यूपीएसएसएससी) के तहत क्लर्क पद के लिए आयोजित परीक्षा में छह से ज्यादा अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। यह परीक्षा शुक्रवार को 21 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

लगातार चल रही परीक्षाआें के क्रम में शुक्रवार को जिले में 21 केंद्रों पर यूपीएसएसएससी के तहत क्लर्क पदों की परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में बरेली के अलावा, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, रामपुर समेत आसपास के कई जिलों के अभ्यर्थी शामिल हुए। बरेली में कुल 15,048 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, मगर इनमें से 6169 ने परीक्षा छोड़ दी। कड़ी निगरानी के बीच हुई इस परीक्षा में सिर्फ 8,859 प्रतियोगी ही शामिल हुए। परीक्षा के दौरान प्रतिभागियों को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मेटल की वस्तुएं आदि परीक्षा केंद्र में नहीं ले जाने दी गईं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें