बरेली। जुमा अलविदा पर बढ़ाई गई सुरक्षा का असर था या अमर उजाला की खबर का, शुक्रवार को शहर में चौराहों पर सिविल और ट्रैफिक पुलिस चुस्ती से ड्यूटी करती नजर आई। चौराहों पर लोगों और वाहनों की अच्छी आवाजाही के बाद भी जाम नहीं लगा।
गुरुवार को शहर के हर कोने में जबर्दस्त जाम के हालात बने। चौपुला पर पूरे दिन जाम रहा। आड़े तिरछे वाहन फंसे रहे जिन्हें निकालने के लिए पर्याप्त ट्रैफिक पुलिस ही नहीं थी। साथ ही कुतुबखाना, श्यामगंज. शाहदाना आदि चौराहों पर भी भीषण जाम के हालात थे। अमर उजाला ने जन समस्या को फोटो के साथ प्रमुखता से छापकर सोये सिस्टम को जगाने की कोशिश की। शुक्रवार को भी वाहनों की ठीक आवाजाही थी पर हर जगह ट्रैफिक या सिविल पुलिस के तैनात रहने से जाम के हालात नहीं बने। इससे जनता को काफी सुकून मिला। नमाजियों को भी राहत रही।