फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कैटेट का रिजल्ट जारी इशिका को मिला आठवां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कृषि विश्वविद्यालयों में एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा यूपी-कैटेट (उत्तर प्रदेश कंबाइंड एग्रीकल्चर एंड एंट्रेंस टेस्ट) का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। इस परीक्षा में बरेली में रहकर पढ़ाई करने वाली मिलक की छात्रा इशिका गुप्ता को प्रदेश में आठवीं रैंक मिली है।
विज्ञापन

यूपी कैटेट प्रवेश परीक्षा नरेंद्र देव कृषि एवं प्रोद्यौगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या ने कराई थी। इस परीक्षा में रैंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को वेटनरी, वानिकी, कृषि आदि पाठ्यक्रमों में एडमिशन मिलता है। 16, 17 और 18 मई को हुई इस प्रवेश परीक्षा में कानपुर, अयोध्या, मेरठ, बांदा और वाराणसी में बने केंद्रों पर 14,522 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें राजेंद्रनगर में मां के साथ रहकर पढ़ाई कर रही मिलक निवासी छात्रा इशिका गुप्ता को प्रदेश में आठवीं रैंक मिली है। इशिका के पिता कमल गुप्ता शिक्षक हैं और मां पारुल गुप्ता गृहणी हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। इशिका ने नीट की परीक्षा भी दी है और अच्छे परिणाम की उम्मीद है। इस परीक्षा में बरेली जिले से करीब 500 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें