फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाली छात्र बोले, सर शुक्रिया-बहुत बढ़िया केंद्र बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एलएलबी के बरेली कॉलेज के जिन छात्रों की दबंगई से डरे निजी कॉलेजों ने अपने यहां परीक्षा कराने से इनकार कर दिया था, उनका विश्वविद्यालय ने स्थायी केंद्र बना दिया। पूरी परीक्षा निपट गई और एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया.. इस पर भी सवाल उठते रहे। वहीं बृहस्पतिवार को इनमें से कुछ छात्रों ने परीक्षा में बेहतर व्यवस्था के लिए परीक्षा नियंत्रक का शुक्रिया अदा करके कुछ देर के लिए सबको सकते में डाल दिया।
विज्ञापन

पिछले साल बरेली कॉलेज के एलएलबी के छात्रों का परीक्षा केंद्र महाराजा अग्रसेन डिग्री कॉलेज में बनाया गया था। वहां पर छात्रों ने जमकर नकल की और कॉलेज प्रशासन को दबंगई दिखाई। नकल से रोकने पर उड़नदस्ता को परीक्षा कक्ष में बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें मुक्त कराया। इसके बाद पुलिस और विश्वविद्यालय के उड़नदस्ते की निगरानी में परीक्षा कराई गई। इसके चलते इस बार बरेली कॉलेज के छात्रों की परीक्षा कराने से तमाम निजी कॉलेजों ने इनकार कर दिया। इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सारे नियमों को ताक पर रखकर बरेली कॉलेज का परीक्षा केंद्र स्थायी कर दिया। सारी परीक्षाएं बीत गईं लेकिन बरेली कॉलेज का एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया। हालांकि जिन कमरों में वे परीक्षा दे रहे थे, उनके नकल की पर्चियां खूब मिलीं। विश्वविद्यालय का सचल दल भी सिर्फ एक बार ही परीक्षा में पहुंचा। हंगामे को बदनाम इन छात्रों की शांति से हुई परीक्षा को लेकर बरेली कॉलेज प्रबंधन को छोड़कर सब सवाल उठाते रहे। बुधवार को कुछ छात्रों के साथ विश्वविद्यालय पहुंचे एलएलबी के एक छात्रनेता ने परीक्षा की बेहतर व्यवस्था को लेकर परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह से अच्छा क्रेंद बनाने की बात कहकर शुक्रिया अदा किया। इस पर वहां बैठे लोग हैरत में पड़ गए, क्योंकि विश्वविद्यालय लगातार सख्ती से परीक्षा के दावे करता रहा था तो नकल को बदनाम छात्र शुक्रिया कैसे अदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें