फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भावना, सियालदह समेत आधा दर्जन ट्रेनें जून में रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पूर्वी रेलवे के दानापुर रेल मंडल में कई स्टेशनों पर इंटर लॉकिंग के काम के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द किया है। इसके साथ ही कई ट्रेन को जून महीने में बदले हुए रूट से चलाया जाएगा। इस दौरान 20 जून तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

इंटरलॉकिंग काम के चलते 13119 सियालदह-आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस 7, 10, 14 से 17 जून, 13120 आनंद विहार-सियालदह सद्भावना एक्सप्रेस 8, 11, 15 और 18 जून को निरस्त रहेगी। 22355 पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 6, 10, 13, 17 से 20 जून तक निरस्त रहेगी। वहीं 22356 चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 7, 11, 14, 18, और 21 जून को निरस्त होगी। इसके अलावा 12317 कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस नौ से 19 जून, 12318 अमृतसर-कोलकाता अकाल तख्त एक्सप्रेस 11 से 18 जून, 12327 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस 11 से 18 जून, 12328 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस नौ से 16 जून, 12369 हावड़ा-हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस नौ से 19 जून तक बिहार की ओर बदते हुए रूट से जाएंगी। इंटरलॉकिंग के काम के चलते 21 जून तक कुछ और रेलगाड़ियां भी प्रभावित होने की बात कही गई है। डीओएम प्रभाष राघव ने बताया कि जून में दानापुर रेल मंडल में इंटरलॉकिंग के काम के चलते कुछ ट्रेनों को रद्द करने और कुछ का रूट बदलने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें