शाहजहांपुर। उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल के डीओएम प्रभाष राघव ने बुधवार शाम एक बार फिर से शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर छापा मारा। इसके बाद उन्होंने मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन पर भी छापा मारा। दोनों स्टेशन पर अवैध वेंडर्स और अनाधिकृत ब्रांड के खाने-पीने के सामन बिक्री का मामला सामने आया है।
रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को खाने-पीने के सामान की बिक्री के लिए वेंडर अधिकृत होते हैं। इसके साथ ही स्टेशनों पर खाने-पीने के सामान के ब्रांड भी निर्धारित है। इसके बावजूद रेलवे स्टेशनों पर अवैध वेंडर्स यात्रियों को घटिया क्वालिटी का सामान ऊंचे दामों पर बेचते हैं। पिछले सप्ताह डीओएम ने शाहजहांपुर स्टेशन पर छापामार कर आधा दर्जन अवैध वेंडर्स पकड़ने के साथ काफी तादाद में कोल्डड्रिंक और बोलत बंद पानी पकड़ा था। बुधवार को भी छापामारी में कोल्डड्रिंक के साथ बोतल बंद पानी पकड़ा गया है। छापे के दौरान कई अवैध वेंडर्स भाग निकने। इस दौरान दोनों स्टेशन पर हड़कंप मचा रहा। डीओएम प्रभाष राघव ने बताया कि अवैध वेंडर्स पर शिकंजा कसने को कार्रवाई जारी रहेगी।