बरेली। भाजपा ने लोकसभा चुनावों में असामान्य विजय मिलने पर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ना शुरू कर दिया। इसके तहत लोकसभा प्रभारी और विस्तारक गुरुवार को दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में होने वाले प्रधानमंत्री और कैबिनेट शपथ ग्रहण समारोह में बुलाए गए हैं। जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर ने बताया कि बरेली से सुरेश गंगवार, शीलेंद्र गौड़, सुरेश गंगवार, रामगोपाल मिश्रा और पीलीभीत प्रभारी गुलशन आनंद दिल्ली बुलाए गए हैं। प्रदेश कार्यालय से मिले निर्देशानुसार गुरुवार सुबह तक सभी पदाधिकारी पहुंचेंगे आैर 11 बजे प्रवेश पत्र दिए जाएंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि दिल्ली में ठहरने आदि की व्यवस्था प्रदेश कार्यालय करेगा। सभी आमंत्रित पदाधिकारी बुधवार शाम दिल्ली रवाना हो गए।