फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी बेहिसाब.. बच्चों रखें विशेष ख्याल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भीषण गर्मी और रोजाना चढ़ते पारे ने बच्चों की सेहत बिगाड़ दी है। इस मौसम में डायरिया भी तेजी से फैलता है। डायरिया से नवजात और बाल मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से मंगलवार से ‘डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा’ मनाया जाएगा।
विज्ञापन

गर्मियों में होने वाली बीमारियों ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी बरेली डा. दीपा सिंह ने बताया कि डायरिया से गर्मियों और बरसात में अधिक मौतें होती हैं। इसे रोकना संभव है। इसीलिए जिले में डायरिया नियंत्रण पखवाड़े का आयोजन 28 मई से शुरू किया जा रहा है। ओआरएस और जिंक टेबलेट के माध्यम से डायरिया से ग्रसित बच्चों का इलाज किया जाएगा। उन्होेंने बताया कि पांच वर्ष तक के बच्चों को चिह्नित कर उनके घर पर ओआरएस के पैकेट दिए जाएंगे। ओआरएस बनाने की विधि भी बताई जाएगी। गंभीर बच्चों को उपचार के लिए भेजा जाएगा। बच्चों की मां की काउंसलिंग भी इस पखवाड़े में अहम होगी। उन्हें स्तनपान, सही तरीके से हाथ धोने, साफ-सफाई रखने आदि के बारे में बताया जाएगा। जिससे डायरिया से बचाव हो सके।
विज्ञापन


यहां रहेगी पैनी नजर
सब सेंटर, जहां एएनएम न हो अथवा लंबी छुट्टी पर हों।
अति संवेदनशील क्षेत्र शहरी स्लम, खानाबदोश निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के परिवार, ईट भट्टे आदि पर रहने वाले परिवार।
सफाई की कमी वाली जगहों पर निवास करने वाली जनसंख्या।
जनपद के ऐसे क्षेत्र जहां पूर्व में डायरिया फैला हो। बाढ़ से प्रभावित हुए क्षेत्र।
छोटे गांव और कस्बे, जहां स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी हो।

... तो तुरंत लें डॉक्टर की सलाह ं
लगातार दस्त होना।
बार बार उलटी होना।
अत्यधिक प्यास लगना।
पानी न पी पाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें