फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘करदाताओं के रिफंड क्लेम प्राथमिकता से मिलेंगे’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आयकर विभाग करदाताओं के क्लेम प्राथमिकता से देगा, इसके लिए अभियान चलेगा। इसके साथ ही बकायेदारों से वसूली के लिए विभाग ने प्लान भी तैयार किया है, जिससे लंबित राजस्व जमा जल्द से जल्द हो सके। यह बात नए मुख्य आयकर आयुक्त डॉ. आनंद अग्रवाल ने कही है।
विज्ञापन

बरेली में डॉ. आनंद अग्रवाल मुख्य आयकर आयुक्त बनाए गए हैं। नवागत आयुक्त लखनऊ से स्थानांतरित होकर आए हैं। वे इससे पहले भी बरेली में आयकर आयुक्त रह चुके हैं। बरेली से प्रवीण कुमार लखनऊ तैनात किए गए हैं। पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता में अग्रवाल ने बताया कि आयकर विभाग में इंफ्रास्टचर में सुधार किया जा रहा है। आधुनिकीकरण प्रक्रिया से अब विभागीय औपचारिकताएं भी तेजी से निपट रही हैं। उन्होंने बताया कि रिटर्न भरने वालों को कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। सब कुछ ऑनलाइन हो गया है, लगातार वांछित सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि बकायेदारों से टैक्स वसूली में तेजी लाई जाएगी। उनके आगमन पर आयकर आयुक्त शिविर अग्रवाल, जोनल सचिव कर्मचारी महासंघ रविंद्र कुमार सिंह, पदाधिकारी बीडी प्रजापति, राजेश कुमार, कमलेश मौर्य, सुनील कुमार, अरुण जायसवाल आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें