फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हाल में लक्ष्य को किया जाए पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में गेहूं खरीद का बुरा हाल है। खाद्य एवं रसद विभाग के प्रमुख सचिव ने इस पर नाराजगी व्यक्त की है। कहा है कि किसी भी हालत में गेहूं का लक्ष्य पूरा किया जाए। केंद्र प्रभारी रात में अपने सेंटर के गांव में विश्राम करेंगे। इसको लेकर गांववालों से वार्ता करें और उन्हें गेहूं बेचने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए है कि गेहूं की खरीद लक्ष्य के सापेक्ष की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिला विपणन अधिकारी विकास नारायन ने बताया कि प्रमुख सचिव के निर्देशानुसार जो भी केंद्र प्रभारी है वह रात में उन्हीं गांव में रात्रि विश्राम करें और रात में चौपाल के माध्यम से वहां के किसानों को सरकारी केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए प्रेरित करें। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि धान खरीद में पंजीकृत व जिले के बड़े किसानों को चिन्हित करके उनसे संपर्क कर उन्हें गेहूं विक्रय के लिए प्रेरित किया जाए।
केंद्र प्रभारी एडीसीओ व जिले के अन्य अधिकारी को बड़े किसानों की सूची दें, जिससे उनसे संपर्क किया जा सके, साथ ही जिले का गेहूं बाहर न जाए, इसके लिए स्थानीय स्तर पर डीएम से विचार-विमर्श कर रणनीति तैयार कर उसे रोका जाए। राइस मिलों / फ्लोर मिलों की लगातार जांच की जाए। उन पर किसानों/ आढ़तियों से सीधे गेहूं न खरीदने के लिए दवाब बनाया जाए, जिससे गेहूं केंद्रों पर सीधे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें