फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी मांझे से कटी क्राकरी व्यापारी के बेटे की नाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इस बार खूनी चाइनीज मांझे ने शहर के प्रतिष्ठित क्राकरी व्यापारी के बेटे को शिकार बना लिया। स्कूटी से श्यामगंज पुल से उतरते वक्त मांझे ने उसकी नाक, आंख के पास और गाल पर गहरे जख्म दिए। घटना के बाद वो बेहोश होकर गिर पड़ा। किसी मददगार ने पहचानकर उसके पिता को खबर दी तो इलाज कराया जा सका।
विज्ञापन

प्रेमनगर स्थित भारत क्राकरी स्टोर के मालिक संजीव अग्रवाल का बेटा स्पर्श बीबीएल स्कूल में दसवीं का स्टूडेंट है। एक होटल में लगी प्रदर्शनी देखने गया स्पर्श रविवार शाम ढले घर लौट रहा था। श्यामगंज पुल से ईट पजाया के पास नीचे उतरते ही उसकी स्कूटी के आगे मांझा आ गया। मांझे सेे सबसे बड़ा घाव स्पर्श की नाक पर हुआ। बाद में यह मांझा आंख के निचले हिस्से और एक साइड के गाल पर जख्म दे गया। खून निकलने लगा तो बदहवास स्पर्श वहीं गिर पड़ा। तब आसपास के लोग एकत्र हो गए और उसे उठाया। इन्हीं में से किसी ने पहचाना कि वह संजीव का बेटा है। उन्होंने सूचना दी तो संजीव दौड़े चले आए। बेटे को नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बता दें कि इससे पहले भी खूनी मांझे से कई लोग लहूलुहान हो चुके हैं। बावजूद प्रशासन इस पर रोक नहीं लगा पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें