फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के दिग्गज तो अपना ही बूथ नहीं जिता पाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बसपा से गठबंधन के बाद सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत जिन सपा नेताओं ने भाजपा से बरेली और आंवला की सीट छीनने का दावा किया था, वह पार्टी को अपना बूथ तक नहीं जिता पाए। जिला और महानगर कमेटी के तमाम नेताओं के बूथों पर गठबंधन बुरी तरह हारा। हद तो यह कि सपा के जिला कार्यकारिणी में वरिष्ठ पद पर रह चुके एक नेता के परिवार के लोगों का वोट तक भाजपा को चला गया। सिविल लाइंस में पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुके एक बड़े नेता और दर्जा मंत्री रह चुकी सपा नेत्री के बूथ पर भी भाजपा जीती।
विज्ञापन

पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के गांव में भाजपा को बढ़त हासिल होने का मामला पार्टी के अंदर चर्चा का विषय बना हुआ है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और विधायक रह चुके नेता का घर सिविल लाइंस में है। हालांकि वह रहते बहेड़ी के गांव में हैं और वोट भी वहीं डालते हैं लेकिन सिविल लाइंस में जहां वह रहते हैं, उस बूथ पर सपा को मात्र 29 वोट मिले। खास यह कि इसी इलाके में सपा सरकार में दर्जा राज्यमंत्री रह चुकी एक नेत्री का भी घर है। वह भी यहां कोई असर नहीं दिखा सकीं जबकि भाजपा को यहां से 294 वोट मिले।
एक सपा नेता का दावा है कि पार्टी में जिला महासचिव रह चुके नेताजी के भाई और उनके परिवार का वोट भी भाजपा को चला गया। हालांकि इन नेताजी ने अपने बूथ पर पार्टी को मजबूत दिखाने के लिए अपना वोट दुर्गा नगर जहां वह रहते हैं, उसके बजाय जोगी नवादा बूथ पर बनवा रखा है क्योंकि यह बूथ मुस्लिम बहुल है। पूर्व कोषाध्यक्ष रह चुके एक नेता जी के बूथ प्रताप जूनियर हाईस्कूल फरीदापुर में बूथ नंबर 273 पर भाजपा को 393 वोट मिले जबकि नेताजी अपनी पार्टी को मात्र 83 वोट ही दिला पाए। सपा के एक छोटे कद के नेताजी जो 2022 के लिए बिथरी से विधानसभा का टिकट भी अभी से मांग रहे हैं, उनके बूथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय शांति विहार में भाजपा को 456 वोट मिले जबकि नेताजी की अपनी पार्टी को मात्र 54 वोट। महानगर के एक सपा पदाधिकारी रह चुके नेताजी बरेली कालेज के बूथ पर सपा को मात्र 62 वोट ही दिला सके जबकि उनके बूथ पर भाजपा को 276 वोट मिल गए। सपा महिला विंग की राष्ट्रीय पदाधिकारी रह चुकी नेत्री के बूथ पर सपा को 26 वोट ही मिले जबकि भाजपा को 667 वोट मिले। सपा महानगर के पूर्व पदाधिकारी के बूथ 243 पर सपा को मात्र 52 वोट ही मिले जबकि यहां भाजपा 352 वोट हासिल करने में कामयाब रही।
विज्ञापन


पूर्व सपा प्रवक्ता ने जीता अपना बूथ
सपा में पूर्व जिला प्रवक्ता रह चुके एक नेताजी ने जरूर अपना बूथ जीत लिया। इन नेताजी ने भोजीपुरा के गांव मोहनपुर में बूथ नंबर 372 पर सपा के खाते में 450 वोट डलवाने में कामयाबी हासिल की, लेकिन वह भाजपा को यहां से 330 वोट लेने से नहीं रोक पाए। पूर्व प्रवक्ता के पड़ोस के भी पांच बूथों पर भी सपा को भाजपा से ज्यादा वोट मिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें