फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता हटने के बाद अटके प्रोजेक्ट पर फिर फोकस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आचार संहिता की वजह से पीडब्ल्यूडी के तमाम प्रोजेक्ट अटके हुए थे। न टेंडर हो पा रहे थे न बजट मिल पा रहा था। अब आचार संहिता हटने का आदेश जारी होने के बाद चीफ इंजीनियर ने मातहतों को लंबित कामों को तेजी से निपटाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

आचार संहिता लगने से ऐन पहले पीडब्ल्यूडी के करीब 55 करोड़ के काम पास हुए थे हालांकि इनके लिए करीब बीस फीसदी ही बजट मिला था। करीब दो महीने से पीडब्ल्यूडी अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर राकेश राजवंशी ने शनिवार शाम को मीटिंग बुलाकर बताया कि सभी डिवीजनों के लिए बजट आना शुरू हो गया है। अब 15 जून से पहले ज्यादा से ज्यादा काम पूरा हो जाए। एनएचएआई के भी कई बड़े प्रोजेक्ट लटके हुए हैं। बरेली से सितारगंज के बीच भारतमाला योजना के तहत रोड का सिक्स लेन का काम करीब 1400 करोड़ से होना है। आचार संहिता की वजह से इसका टेंडर नहीं हो पा रहा था। इधर, बरेली-मथुरा हाईवे के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का काम भी होना बाकी है।

हवाई अड्डे पर सवा दो करोड़ के ड्रेनेज का होगा टेंडर
एयर टर्मिनल पर पानी की निकासी के लिए करीब सवा दो करोड़ से ड्रेनेज का प्रोजेक्ट पास हो चुका है लेकिन आचार संहिता की वजह से इसका टेंडर नहीं हो पा रहा था। बारिश से पहले ये काम पूरा न हुआ तो यहां जलभराव की दिक्कत पैदा हो सकती है। जल निगम के अधिकारी इसकी टेंडर प्रक्रिया कराने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


कमिश्नर ने भी 29 को बुलाई मीटिंग
विकास और राजस्व की क्या स्थिति क्या है? इसकी समीक्षा के लिए कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने 29 मई को आयुक्त सभागार में अधिकारियों को मीटिंग बुला ली है। इसमें तमाम महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को जल्द शुरू करने पर मंथन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें