फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौतिक संसाधनों की कमी से घट रही छात्रों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए शासन तमाम योजनाएं चला रहा है। फिर भी विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने के बजाय घट रही है। पिछले दिनों शासन स्तर पर हुई बैठक में विद्यार्थियों की घट रही संख्या के पीछे स्कूलों में भौतिक संसाधनों की कमी बताई गई। जिसे देखते हुए परिषदीय विद्यालयों को मॉडल स्कूल बनाए जाने का निर्णय किया गया है। बरेली जिले के प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो परिषदीय विद्यालयों को मॉडल स्कूल की तर्ज पर विकसित करने का आदेश जारी हुआ है।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक (बेसिक) डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह की ओर से जारी आदेश में मॉडल स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर (भौतिक संसाधन) की व्यवस्था के लिए ढाई-ढाई लाख रुपये का बजट जारी करने को कहा गया है। बजट से स्कूलों में फर्नीचर, टाइल्स, पेयजल, शौचालय, विद्युतीकरण, बाउंड्री निर्माण आदि का आदेश दिया है। साथ ही, कई विद्यालयों में शिक्षकों की ओर से सुविधाएं मुहैया कराए जाने के प्रयास को सराहा है। साथ ही, प्रत्येक ब्लॉक से एक इंग्लिश मीडियम और एक हिंदी मीडियम परिषदीय स्कूल को मॉडल बनाने के लिए उनके नाम, कास्टशीट में भौतिक और वित्तीय आवश्यकता की इंट्री (स्ट्रेंथिंग ऑफ एग्जिसटिंग स्कूल्स) के तहत बजट की रूपरेखा बनाकर वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। शासनादेश जारी होने के साथ ही बीएसए तनुजा त्रिपाठी ने सभी बीईओ (खंड शिक्षा अधिकारी) को अपने-अपने ब्लॉक के दो स्कूलों को मॉडल बनाने के लिए उनकी सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें