फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय सम्मान से हुआ लोकतंत्र सेनानी का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लोकतंत्र सेनानी दिलीप कुमार (66) का अंतिम संस्कार शुक्रवार को राजकीय सम्मान से सिटी श्मशान भूमि पर हुआ।
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानी वीरेंद्र कुमार ‘अटल’ ने बताया कि गुरुवार की देर शाम दिलीप कुमार ने अंतिम सांस ली। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके बेटे प्रदीप कुमार ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

अटल ने बताया कि दिलीप कुमार ने आपातकाल के दौरान तानाशाही के खिलाफ संघर्ष किया। उसी जोश के साथ वे संगठन के कार्यक्रमों में भी सक्रिय रहे। कहा, शुक्र्रवार को तहसीलदार आशुतोष गुप्ता ने पुष्प चक्र और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान वेद प्रकाश शर्मा, राजेंद्र पाल सिंह कनौजिया, सुमंत माहेश्वरी, शिशुपाल सिंह, विनोद गुप्ता, सुरेंद्र अग्रवाल, सतीश शर्मा, राजेंद्र चौधरी ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें