फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर का सुझाव...पुराने बस अड्डे को शॉपिंग कंपलेक्स बनाए रोडवेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुराने रोडवेज बस अड्डे को एक बार फिर भीड़भाड़ वाले इलाके से बाहर शिफ्ट करने की कोशिश शुरू हो गई है। इस बार इस प्रोजेक्ट में खुद कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने दिलचस्पी दिखाते हुए इसकी पैरवी की है। हाल में उन्होंने रोडवेज के अफसरों के साथ मीटिंग करके इस पर गहन मंथन भी किया है। कमिश्नर ने रोडवेज के अधिकारियों को यह मशविरा भी दिया है कि रोडवेज का पुराना बस अड्डा शहर के बीचोंबीच है और यहां शॉपिंग कंपलेक्स खोला जा सकता है। इससे रोडवेज को काफी आमदनी भी होगी। बताते हैं कि रोडवेज के अधिकारियों ने इस प्रोजेक्ट पर काम करना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

आबादी बढ़ने के साथ ही रोडवेज का पुराना बस अड्डा शहर के काफी भीड़ वाले क्षेत्र में हो गया है। हर दिन यहां से सैकड़ों बसों के आवागमन से बरेली कालेज चौराहा, नावल्टी चौराहा, अयूब खां और चौपुला चौराहे तक जाम की स्थिति बनी रहती है। रोडवेज को बाहर शिफ्ट कर ट्रैफिक के दबाव को कम करने की कोशिश काफी समय से चल रही है लेकिन यह पूरी नहीं हो पा रही है। हाल में कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने रोडवेज के अफसरों के साथ इस मुद्दे पर लंबी चर्चा की है। रोडवेज के अफसरों ने बताया कि रोडवेज को शहर के बाहर ले जाने की कोशिश कई साल से चल रही है। शासन को जमीनों के अधिग्रहण के प्रस्ताव भी भेजे गए थे, लेकिन एक के बाद एक इसकी फाइलें डंप होती चली गई है। कमिश्नर ने बताया कि रोडवेज का पुराना बस अड्डा काफी अच्छी जगह पर है। आसपास काफी बड़ा मार्केट भी है। रोडवेज शॉपिंग कंपलेक्स खोल कर इस जगह से काफी मुनाफा भी कमा कसता है।

मिनी बाईपास पर जेल की जमीन पर बस अड्डा का भेजा जा चुका प्रस्ताव
-दिल्ली और उत्तराखंड की बसों का आवागमन आसानी हो सके, इसके लिए जिला प्रशासन ने हाल में मिनी बाईपास पर सेंट्रल जेल की खाली जमीन को चिह्नित कर उसका प्रस्ताव शासन में भेजा था। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने इस जमीन की जांच एसडीएम सदर से कराई थी। एसडीएम ने इस जमीन को बंजर बताया था। इससे हस्तांतरण में भी कोई बाधा नहीं थी। जबकि शासन से अब तक इसे लेकर अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन


पुराना बस अड्डे को शहर से बाहर शिफ्ट करना है। इसके लिए रोडवेज के अधिकारियों से वार्ता हुई है। रोडवेज पुराने बस अड्डे का इस्तेमाल शॉपिंग कंपलेक्स के तौर पर कर सकता है। -रणवीर प्रसाद, कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें