फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर आयुक्त की टिप्पणी से आक्रोशित व्यापारी उग्र प्रदर्शन को तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पिछले दिनों नगर आयुक्त की ओर से व्यापार मंडल के अध्यक्ष और उपसभापति पर पोर्र्टेबल शॉप के मामले में टिप्पणी करने से व्यापारी आक्रोशित हैं। मंगलवार को रोहिलखंड उद्योग व्यापार मंडल ने मेयर को नगर आयुक्त के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर मामले पर साक्ष्य समेत स्पष्टीकरण लेने को कहा है। वहीं साक्ष्य सौंपने से इंकार पर नगर आयुक्त के खिलाफ नगर निगम परिसर में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को रोहिलखंड उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार महरोत्रा समेत हरीश बिग, तरुण साहनी, गोपेश अग्रवाल व अन्य पदाधिकारियों ने मेयर से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष का आरोप है कि नगर आयुक्त ने बिना किसी साक्ष्य के व्यापार मंडल के शहर अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा और नगर निगम के उपसभापति अतुल कपूर पर पोर्टेबल शॉप प्रकरण में राजनीति करने को कहा है। उनकी इस टिप्पणी से दोनों की सामाजिक प्रतिष्ठा पर प्रश्नचिह्न लगा है। उन्होंने नगर आयुक्त से मामले पर साक्ष्यों के साथ स्पष्टीकरण मांगने की मांग की है। वहीं साक्ष्य प्रस्तुत न करने पर उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इस दौरान अधीर सक्सेना, संजीव अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

रोहिलखंड व्यापार मंडल को दिया समर्थन
व्यापारी नेता विशाल महरोत्रा पर नगर आयुक्त की ओर से टिप्पणी किए जाने के मामले में पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार मंडल ने रोहिलखंड उद्योग व्यापार मंडल को समर्थन दिया है। महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला के नेतृत्व में मंगलवार को हुई बैठक में आरपार की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया गया है। साथ ही नगर आयुक्त की ओर से कुष्ठ आश्रम की जमीन कब्जाने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें