फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के लिए पुलिस ने की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 23 मई को मतगणना के दौरान पूरे जोन में हाई अलर्ट रहेगा। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी निगाह होगी। अफवाहें फैलाने वालों को तत्काल हवालात भेजा जाएगा। मतगणना स्थल या उसके आसपास हंगामा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील इलाकों में पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन

एडीजी अविनाश चंद्र ने बताया कि मतगणना के दौरान या उसके बाद कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं होगी। जोन के सभी कप्तानों को निर्देश जारी कर दिया गया है। मतगणना के दौरान हर जिले में पुलिस पूरी तरह अलर्ट रहेगी। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्व व्हाट्सएप और फेसबुक गलत सूचनाएं डालकर अफवाह फैलाने की कोशिश करते हैं। इसलिए सोशल मीडिया पर विशेष निगाह रहेगी। लोग किसी तरह की अफवाहें न फैलाएं इसके लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए एनाउंसमेंट किया जाएगा। एडीजी ने कहा कि चुनाव परिणाम घर बैठे जान सकते हैं। कोशिश रहेगी कि मतगणना स्थल पर कम से कम भीड़ रहे। मतगणना के दौरान सभी थानेदार और चौकी प्रभारी अपने इलाके में पूरी तरह चौकस रहेंगे। क्यूआरटी समेत सभी मोबाइल टीमें अपने क्षेत्र में मुस्तैद रहेंगी। अतिरिक्त पुलिस बल भी रहेगा। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस पिकेट रहेगी। कहीं भी बेवजह ज्यादा लोगाें को इकट्ठे नहीं होने दिया जाएगा। विजय जुलूसों पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें