फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेटेलाइट फ्लाईओवर- कैंट की तरफ सर्विस लेन बनाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेटेलाइट फ्लाईओवर बनाने में ट्रैफिक की दिक्कत को देखते हुए सेतु निगम ने कैंट की तरफ रोड को चौड़ा करना शुरू कर दिया है। इसके लिए मंगलवार को सर्विस लेन बनाने के लिए बजरी और मिट्टी से पटान कर दिया गया है। जल्द ही उस पर कोलतार बिछाने की तैयारी है। इससे ट्रैफिक को आवागमन में काफी राहत मिल जाएगा।
विज्ञापन

सेतु निगम ने इसाइयों की पुलिया से चौराहे से दूसरी तरफ कैंट की ओर फ्लाईओवर बनना शुरू हो गया है। इसमें दिक्कत यह आ रही थी कैंट साइड में रोड कम चौड़ी है। किनारे फुटपाथ पर मिट्टी का पटान भी सही से नहीं हुआ है। सेतु निगम ने पहले सर्विस लेन बनाए बगैर ही फ्लाईओवर का काम शुरू कर दिया है। हालांकि अभी वन विभाग से एनओसी मिलनी है। इसलिए रोड को उतना ही चौड़ा किया जा रहा है, जहां तक पीडब्ल्यूडी की सड़क है। मंगलवार को रोड साइड में बजरी और मिट्टी डालकर रोलर से उसका पटान किया गया है। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि उस पर जल्द ही कोलतार बिछा दिया जाएगा तो यातायात के निकलने की दिक्कत बिलकुल खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन


टैंकर नहीं मिला तो जेसीबी से ही पानी भरकर छिड़काव
सर्विस लेन के लिए पानी का छिड़काव करने के लिए सेतु निगम के पास टैंकर उपलब्ध नहीं हो सका। इसलिए जेसीबी से पानी भरकर उससे पानी का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें