फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्स बाजार में दांव लगाएं, लेकिन होश में

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रविवार शाम को एग्जिट पोल के नतीजे एनडीए सरकार के पक्ष में आने के बाद सोमवार को शीर्ष पर पहुंचा सेंसेक्स मंगलवार को 360 अंक गिरकर 38969 पर बंद हुआ मगर इस गिरावट को शेयर बाजार के जानकार कोई खास महत्व नहीं दे रहे हैं। दरअसल इस गिरावट को प्रॉफिट बुकिंग का नतीजा माना जा रहा है यानी यह गिरावट उन लोगों की वजह से आई है जो सेंसेक्स के ऊपर चढ़ते ही अपने शेयर बेचकर मुनाफा कमाने में जुट गए। लिहाजा यह मामूली गिरावट बता रही है कि गैरभाजपाई दलों के एग्जिट पोल को लाख खारिज करने के बावजूद शेयर बाजार का भरोसा उसके दावों पर कायम है।
विज्ञापन

अंतिम चरण का मतदान खत्म होने के साथ ही रविवार शाम को विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू हुए और इन सभी एग्जिट पोल में कुछ कम या कुछ ज्यादा सीटों के साथ मोदी सरकार के दोबारा सत्ता में आने की भविष्यवाणी कर दी गई। इसके बाद सोमवार को सुबह से ही शेयर बाजार में भारी हलचल शुरू हो गई। दिन भर में कई उतार-चढ़ाव के बाद 15 सौ अंक तक ऊपर जाने के बाद शाम को शेयर बाजार 1421 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ था। शेयर बाजार का यह मिजाज मंगलवार को भी बना रहा। सुबह से ही शेयर बाजार में चमक दिखी और आखिर में बंबई सूचकांक 360 अंक गिरकर 38,969 पर बंद हुआ। धातु और आईटी स्टॉक्स में ज्यादा गिरावट आई। जानकारों का कहना है कि इस मामूली गिरावट का नतीजा यह नहीं निकालना चाहिए कि एग्जिट पोल के नतीजों से निवेशकों का विश्वास डिगा है बल्कि इस गिरावट की वजह प्रॉफिट बुकिंग है। इसे अनदेखा कर दिया जाए तो एग्जिट पोल आने के बाद करीब 11 सौ अंकों की बढ़त बता रही है कि शेयर बाजार का यह भरोसा कायम है कि मोदी पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में आ रही है।

प्रॉफिट बुकिंग भी ज्यादा असरदार नहीं
प्रॉफिट बुकिंग ज्यादा होने मंगलवार को बेंचमार्क इंडेक्स में गिरावट आई। सेंसेक्स 382.87 अंकों की गिरावट के साथ 38,969.80 अंक पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 119.20 अंकों की गिरावट के साथ 11,709.10 पर बंद हुआ। लगभग 970 शेयर उच्च स्तर पर बंद हुए और 1,560 शेयरों में गिरावट आई जबकि 160 शेयर अपरिवर्तित रहे। ऑटो, बैंक, एनर्जी, इंफ्रा, मैटल, फार्मा, मेटल और आईटी के नेतृत्व में सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल में समाप्त हुआ।
विज्ञापन


कई दिन की सुस्ती दूर
बंबई शेयर बाजार अथवा सेंसेक्स बीएसई में सूचीबद्ध प्रमुख तीस कंपनियों के प्रदर्शन को सूचकांक बढ़त दिखाता है। पिछले कई दिनों से बाजार में सुस्ती थी, एग्जिट पोल आते ही सेंसेक्स में उछाल आया। यानी बाजार झूमा और कारोबारी गतिविधियों में तेजी आई।

दो दिन संभलकर दांव लगाएं, फिर खुलकर खेलें
बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि शेयर बाजार में यह मौका खुलकर खेलने का है लेकिन निवेशकों को इसके साथ दो दिन एहतियात भी रखनी चाहिए। मतगणना के नतीजे आने के बाद सारी स्थिति साफ हो जाएगी और इसके बाद वे खुलकर दांव लगा सकते हैं। हालांकि अंधाधुंध ढंग से निवेश करने के बजाय सोचसमझकर पैसा लगाना ज्यादा बेहतर रहेगा।

एग्जिट पोल का दावा है कि पूर्ण बहुमत की दोबारा सरकार बनने जा रही है इसलिए बाजार में स्वाभाविक ढंग से उछाल आया है। हालांकि निवेशक अभी धैर्य रखें और सावधानी के साथ पैसा लगाएं तो बेहतर रहेगा। 23 मई के बाद भी वातावरण देखना होगा और बाजार का अध्ययन करना जरूरी होगा। - राजीव अग्रवाल, बाजार विशेषज्ञ

मेरा सुझाव है कि निवेशक अभी दो दिन और थोड़ा संयम और रखें क्योंकि मतगणना के बाद स्पष्ट परिणाम आते ही बाजार में और तेजी से बदलाव दिखाई दे सकते हैं। लिहाजा निवेशकों को मतगणना के बाद पहले बाजार की असलियत जरूर परख लेनी होगी और उसके बाद ही फैसला लेना उचित रहेगा। - मनोज मंगल, सीनियर सीए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें