बरेली। रेलवे बोर्ड कर्मचारियों को मल्टी सुपर स्पेशलिस्ट अस्पतालों में अब कैशलैस इलाज की सुविधा देगा। अब रेल कर्मचारी मैक्स, मेट्रो और गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में कैशलैस इलाज करा सकेंगे।
पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) लंबे समय से इस मांग के लिए संघर्षरत था। यूनियन कार्यालय पर हुई बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने कहा कि एआईआरएफ ने जुलाई 2018 की पीएनएम में यह मुद्दा जोरशोर से उठाया था। मंडल अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने कहा कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने में दस महीने का समय लग गया। नरमू की यह बड़ी उपलब्धि है। बैठक में रईस अहमद, पीके दुबे, जगवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, कुलदीप, दिपेंद्र, ब्रजपाल, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।