बरेली। दिल्ली पैसेंजर में स्लीपर कोच न आने से यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हुई। बाद में उन्हें साधारण कोच में बैठकर यात्रा करनी पड़ी।
बरेली-दिल्ली पैसेंजर मंगलवार को शाम साढ़े पांच बजे जंक्शन पहुंची तो उसमें स्लीपर कोच नहीं था। यह देखकर यात्रियों का गुस्सा सातवें आसमान पर आ गया। उन्होंने हंगामा काटना शुरू कर दिया। यात्री ट्रेन में पहुंचे टीटीई से भी उलझ गए। सूचना पर पहुंची आरपीएफ/ जीआरपी ने साधारण कोच खाली कराकर रिजर्व यात्रियों को बर्थ दिलाई। इसके बाद भी उन्हें राहत नहीं मिली। आंवला और चंदौसी में भी यात्री साधारण कोच समझकर चढ़ गए। इसके बाद यात्री गाजियाबाद तक परेशान होते रहे।