फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गई श्री साईंनाथ की पालकी शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। फर्रुखाबाद रोड स्थित श्री सहस्त्रधाम गौरीशंकर देवालय में सोमवार की सुबह को साईं भजन कीर्तन हुआ। दोपहर को श्री साईंनाथ की पालकी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसमें कई जिलों से पहुंचे साईंभक्तों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में ब्रह्म मुहूर्त में साईंनाथ की आरती हुई। इसके उपरांत पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर आदि जिलों से आए सांई भक्तों ने भजन कीर्तन किया। दोपहर को खिचड़ी भोज के बाद शाम को पालकी शोभायात्रा निकाली गई, जो श्री सहस्त्रधाम से शुरू होकर आवास विकास, डॉ. संतोख सिंह तिराहा, डीएम आवास रोड, विकास भवन होते हुए गौरीशंकर मंदिर पहुंचकर खत्म हुई। शोभायात्रा में चंदौसी, कासगंज की कई मनमोहक झांकियां थीं। मुख्य आकर्षण का केंद्र सांईनाथ महाराज की जोगिया वाली झांकी रही। शोभायात्रा पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की। कई स्थानों पर शर्बत और प्रसाद बांटा गया। शोभायात्रा के बाद महाआरती हुई। भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर राम सरन रस्तोगी, पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, उपहार रस्तोगी, मयूर वैश्य, आशा जौहरी, लक्ष्मी साहू, मुनीष अग्रवाल, आदेश शर्मा, नितिन सक्सेना, अभिलाषा जौहरी, अनुराग रस्तोगी, नीरज रस्तोगी, मयूर वैश्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें