फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार का दांव लगाकर खड़े हो गए ट्रैक पर.. रोक दी ट्रेन

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बरेली। जुआरियों के बीच 50 हजार रुपये की शर्त लगी और इसके बाद पांच जुआरियों ने चौधरी तालाब रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक पर बैठकर बरेली से लालकुंआ जा रही पैसेंजर ट्रेन को रोक लिया। ट्रेन की गति हालांकि ज्यादा तेज नहीं थी, लेकिन फिर भी उसके ड्राइवर को ट्रेन को रोकते-रोकते घबराहट के मारे पसीना आ गया। जुआरियों की हरकत से बुरी तरह बौखलाए ट्रेन ड्राइवर ने गढ़ी चौकी से पुलिस बुलाकर उन्हें गिरफ्तार करा दिया, लेकिन कुछ जेब गर्म होने के आसार बने तो पुलिस इस गंभीर मामले में पिघल गई। पांचों युवकों को चौकी ले जाकर उनसे वसूली की गई और बगैर किसी कार्रवाई के छोड़ दिया।
विज्ञापन

चलती ट्रेनों में स्टंट कर उनके वीडियो और तस्वीरें वायरल करने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन मंगलवार को चौधरी रेलवे क्रॉसिंग के पास जो हुआ उसने बरेली से लालकुंआ जा रही पैसेंजर ट्रेन के ड्राइवर के छक्के छुड़ा दिए। शाम पांच बजे सिटी स्टेशन से चलने के बाद यह ट्रेन ठीक से रफ्तार भी नहीं पकड़ पाई थी कि ट्रेन ड्राइवर को चौधरी तालाब रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर पांच युवक बैठे दिखाई दिए। ड्राइवर ने हॉर्न बजाया तो पांचों युवक उठकर खड़े हो गए लेकिन ट्रैक से फिर भी नहीं हटे। ट्रेन ड्राइवर ने लगातार हॉर्न बजाते हुए ट्रेन में ब्रेक लगाए। ट्रेन घिसटती हुई युवकों के पास जाकर रुकी तो उन्होंने हंसते हुए एक-दूसरे को मुबारकबाद देनी शुरू कर दी। ट्रेन ड्राइवर को उनके हंसने और एक दूसरे को मुबारकबाद देने की वजह पता लगी तो उसका पारा चढ़ गया।
ट्रेन ड्राइवर के डांटने-डपटने के बाद भी ट्रैक पर खड़े जुआरी अपनी शर्त की वजह से हटने को तैयार नहीं हुए तो वह गढ़ी चौकी जाकर पुलिस को बुला लाया। पुलिस पांचों जुआरियों को पकड़कर थाने ले गई, लेकिन न कोई लिखापढ़ी की न कोई कार्रवाई। आरोप है कि सिपाहियों ने जुआरियों से वसूली करने के बाद उन्हें छोड़ दिया। रेलवे अफसरों के मुताबिक सिटी स्टेशन से एयरफोर्स रेलवे क्रॉसिंग तक ट्रेनों की स्पीड कम रखने के आदेश हैं, इसी वजह से कोई हादसा होने से बच गया। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन रोके जाने की बात जानकारी में है, लेकिन यह नहीं पता कि ट्रेन को जुआरियों ने आपसी शर्त की वजह से रोका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें