फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेटेलाइट चौराहे से दो घंटे तक कोई पैदल भी नहीं निकल पाया

विज्ञापन
सेटेलाइट चौराहे से दो घंटे तक कोई पैदल भी नहीं निकल पाया - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। पीएम की फ्लीट को सेटेलाइट चौराहे से होकर गुजरना था। पीएम के शाम करीब छह बजे देवचरा में जनसभा स्थल पर पहुंचते ही पुलिस फोर्स ने सेटेलाइट चौराहे पर ट्रैफिक बंद करा दिया और पूरे चौराहे को अपने घेरे में ले लिया। इससे शाहजहांपुर और पीलीभीत रोड पर काफी लंबा जाम लग गया। रोडवेज बसें भी करीब आठ बजे तक नहीं चल पाईं।
विज्ञापन

पीएम मोदी का काफिला कैंट के अंदर से होते हुए सेटेलाइट चौराहे पर आना था। यहां दो घंटे पहले ही ट्रैफिक बंद हुआ चौराहे के चारों तरफ जाम लग गया। शाम आठ बजे तक दिल्ली, लखनऊ, पीलीभीत सहित दूसरे रूटों पर जाने वाली रोडवेज बसें भी खड़ी रहीं। पीएम का काफिला आने के काफी पहले पैदल आवागमन भी बंद करा दिया गया। मोदी का काफिला गुजरने के बाद लोग करीब आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें