फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षित होकर ही अधिकार प्राप्त कर सकती हैं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। अमर उजाला के ‘अपराजिता- 100 मिलियन स्माइल्स’ अभियान के तहत गुरुवार को शफी डिग्री कॉलेज में महिला सशक्तीकरण पर गोष्ठी हुई। इसमें राजकीय महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ. रजत कुमारी गंगवार ने कहा कि महिलाएं शिक्षित होकर ही अपने अधिकार प्राप्त कर सकती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति खराब मानसिकता वाले लोग भी हैं। उनकी मानसिकता बदलने के लिए सभी महिलाओं का शिक्षित होना जरूरी है। शिक्षा ही एकमात्र ऐसा माध्यम है, जिसके द्वारा महिलाएं सशक्त और स्वावलंबी बन सकती हैं। शिक्षित होकर ही महिलाएं अपने प्रति होने वाले अन्याय के विरुद्ध आवाज उठा सकती हैं। अपने हक के लिए लड़ सकती हैं।

राजकीय महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. एसके साहनी ने कहा कि महिलाओं में शक्ति तो बहुत है लेकिन जागरूकता की कमी के चलते वे अन्याय और उत्पीड़न का शिकार हो जाती हैं। महिलाओं के प्रति गलत नजरिया रखने वालों के खिलाफ हम सबको आवाज उठानी चाहिए। कोआर्डीनेटर अनीस बेग ने कहा कि महिलाएं दो परिवारों के बीच सेतु का काम करती हैं, इसलिए महिलाओं का सुशिक्षित होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें