फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाडू नहीं लगाएंगे तो नप जाएंगे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहरी क्षेत्र में संचालित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में अत्यधिक गंदगी पाई गई। पूछताछ में पता चला कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विद्यालय में सिर्फ पानी पिलाते हैं लेकिन सफाई नहीं करते।
विज्ञापन

मामले की जानकारी होेने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पानी पिलाने के साथ ही उन्हें झाडू लगाने के आदेश दिया है। वहीं, आदेश का पालन न करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है। बता दें कि नगर आयुक्त भी नगर क्षेत्र के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सफाई करने नहीं भेजते हैं। जिससे प्रधानाध्यापक काफी परेशान हैं। लेकिन अब ज्यादातर स्कूल पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। पूर्व में हुए निरीक्षण में स्कूलों में गंदगी का अंबार मिला था। जिसके बाद फोर्थ क्लास कर्मचारियों को नगर आयुक्त ने भी स्कूलों में सफाई कार्य करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें