फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: शॉर्ट सर्किट से टीवी में लगी आग, दम घुटने से तीन बच्चों की मौत, एक की हालत गंभीर

Wed, 03 Apr 2019 10:13 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली (बदायूं)
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को टीवी देखते-देखते सो जाने के बाद हुए हादसे में तीन बच्चों की जान चली गई। शार्ट सर्किट से टीवी में लगी आग के बाद बंद कमरे में धुआं भर गया और इन चचेरे-तहेरे भाई बहनों का दम घुट गया। एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा बदायूं शहर से सटे गांव कठोली में मंगलवार रात हुआ। हादसे से पहले दो बच्चे कुछ ही देर पहले कमरे से चले गए थे, जिससे वे हादसे का शिकार होने से बच गए।

विज्ञापन


ग्राम कठोली निवासी सुलेमान का बेटा फरदीन (7) और शानू (8) अपने घर के छोटे कमरे में मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे टीवी देख रहे थे। उनके साथ सुलेमान के बड़े भाई इशाकत की बेटी शिखा बानो (10), दूसरी बेटी इल्मा (12) और मझले भाई फिरासत की बेटी शबनम (11) और बेटा अमन (10) भी थे। टीवी एक मेज पर रखा था। उसी दौरान बच्चों में झगड़ा हो गया और इल्मा नाराज होकर अपने घर चली गई। उसके बाद सभी बच्चे टीवी देखते-देखते उसी कमरे में सो गए। 

परिवार वालों के मुताबिक रात करीब साढ़े 11 बजे शॉर्ट सर्किट से टीवी में कोई फाल्ट हुआ। इस पर अमन परिवार वालों की डांट से बचने के लिए दूसरे घर में जाकर सो गया। बाकी बच्चे कमरे में सोते रह गए। परिवार वाले जब बुधवार सुबह उठे और झाडू लगाने के लिए कमरा खोला तो कमरे में धुआं ही धुआं देखकर दंग रह गए। उन्होंने बच्चों को देखा तो तब तक सुलेमान के बेटे फरदीन, फिरासत की बेटी शबनम और इशाकत की बेटी शिखा की मौत हो चुकी थी, जबकि शानू की सांसें चल रही थीं।
विज्ञापन


धुएं से सभी बच्चों के चेहरे तक काले पड़ गए थे। परिवार वाले शानू को तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे भर्ती करा दिया गया। एक ही परिवार में सगे चचेरे-तहेरे तीन भाई-बहनों की मौत से घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंचे सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ओपी गौतम ने मौका मुआयना किया और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि, शॉर्ट सर्किट से टीवी में आग लग गई थी, जिससे कमरे में धुआं फैल गया। कमरे में तीन बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई। फिलहाल बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें