फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आय से अधिक संपत्ति में मायावती और अखिलेश का जेल जाना तय’

विज्ञापन
‘आय से अधिक संपत्ति में मायावती और अखिलेश का जेल जाना तय’ - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हैं। आय से अधिक संपत्ति मामले में मुलायम, माया और अखिलेश का जेल जाना तय है।
विज्ञापन

देवचरा बाजार मैदान में भाजपा की विजय संकल्प सभा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने की बात कर रहे हैं, जबकि जीजा-साले दोनों जमानत पर हैं। प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री इस देश में पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कुंभ में सफाई व्यवस्था से खुश होकर सफाई कर्मचारियों के पैर धोए। त्रेता में केवट ने राम के पैर धोए थे और सबरी के जूठे बेर खाए थे। सिंचाई मंत्री ने कहा कि किसान सम्मान निधि, नीम कोटेड यूरिया से किसानों की अधिकांश समस्याएं दूर हो चुकी हैं। सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि मायावती गुंडों की गोद में मोदी जी का विरोध कर रहीं हैं। बसपा को चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी 300 किलोमीटर दूर जाकर मिला। सभा में मेयर उमेश गौतम, जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, विधायक राजीव कुमार सिंह, भाजपा नेता शिव प्रताप रिंकू, हरवेंद्र यादव, डॉ. एमएल मौर्य, महाराज सिंह, सुभाष पटेल और रामगोपाल मिश्रा के अलावा पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह, सुरेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें