फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस पर ड्रोन से होगी निगरानी, पैरामिलिट्री भी लगेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। होली से पहले बुधवार को निकलने वाली श्रीराम बरात शोभायात्रा को लेकर पुलिस ने खासी तैयारी की है। पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स की दो कंपनी भी शहर में मूवमेंट करेगी। एसपी सिटी ने हुड़दंग की स्थिति में आयोजकों पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

होली से पहले प्रेमनगर व किला के संवेदनशील इलाकों से हर साल निकलने वाली राम बरात को लेकर प्रशासन और पुलिस खासी संजीदा है। एसएसपी ने जिले के दूसरे थानों से भी फोर्स शहर में बुला लिया है। इसके साथ ही सुरक्षा बंदोबस्त की जिम्मेदारी संभाल रहे एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने मंगलवार को ही संबंधित इलाकों का जायजा लेकर पुलिस को चौकसी के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पूरे जुलूस की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। कोई भी शस्त्र प्रदर्शन करता मिला तो तत्काल कार्रवाई होगी। सभी सीओ को ब्रीथ एनालाइजर दिए गए हैं। जुलूस के दौरान और बाद में भी इनकी मदद से नशे की स्थिति चेक करके दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि घनी बस्तियों में ड्रोन से छतों व जुलूस पर नजर रखी जाएगी। पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स भी रहेगी जो सभी संवेदनशील इलाकों में घूमेगी। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी संयुक्त रूप से जुलूस के साथ रहकर जायजा लेंगे। किसी ने खुराफात की तो बख्शा नहीं जाएगा। जुलूसों में गड़बड़ी होने पर आयोजकों पर भी कार्रवाई होगी। डीजे संचालकों को भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें