फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल एन्क्लेव- .. तो योगी जी नहीं कर पाएंगे हवाई अड्डे का उद्घाटन

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बरेली। सिविल एन्क्लेव के उद्घाटन पर आचार संहिता का ग्रहण लगने की आशंका बढ़ती जा रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के हेडक्वार्टर और जेट एयरवेज की तरफ से यहां से उड़ानें शुरू करने की तिथि घोषित नहीं हुई है। सोमवार को भी अधिकारी कार्यक्रम आने का इंतजार करते रहे। अब चर्चा शुरू हो गई है कि हवाई अड्डे का उद्घाटन सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों शायद अब नहीं हो पाएगा। इधर, हवाई अड्डे पर एयरपोर्ट में टैक्सी वे बनाने और स्लाइडिंग गेट बनाने का काम जारी है।
विज्ञापन

बरेली हवाई अड्डे से पहले 28 फरवरी से हवाई सेवाएं शुरू करने का दावा किया जा रहा था। जिला प्रशासन 22 फरवरी तक सारे काम पूरे करने के लिए प्रयासरत था, लेकिन जेट एयरवेज क,े अफसरों का यहां दौरा लगातार टलता रहा। यह टीम निरीक्षण के लिए 28 फरवरी को यहां पहुंची। मगर इसके बाद भी जेट एयरवेज मुख्यालय से हवाई अड्डा संचालन को लेकर अब तक कोई आदेश नहीं आया है।

हवाई अड्डा कब शुरू होगा, अभी प्रशासन के पास इसकी कोई सूचना नहीं आई है। जल्द ही एसएलएओ का चार्ज किसी दूसरे अधिकारी को दे दिया जाएगा। -वीरेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें