फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद पर विवि में भी हंगामे के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुलवामा में आतंकी हमले में मारे गए जवानों को शहीदी का दर्जा दिलाने, वनरक्षक आदिवासियों को जंगलों से बेदखली रोकने समेत कई मांगों को लेकर कुछ संगठनों ने भारत बंद का एलान किया है। इसका असर रुहेलखंड विश्वविद्यालय पर भी पड़ सकता है। कुछ छात्रनेताओं ने विश्वविद्यालय बंद कराने का एलान किया है। इसकी भनक लगते ही प्रॉक्टोरियल बोर्ड अलर्ट हो गया है। ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए सुरक्षा गार्ड को सतर्क किया है। छात्रनेता शिव प्रताप सिंह का कहना है कि मांगों को लेकर विश्वविद्यालय कैंपस भी बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें