फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजीपुरा में बेपटरी हुई ट्रेन, 12 यात्री जख्मी

विज्ञापन
भोजीपुरा में बेपटरी हुई ट्रेन, 12 यात्री जख्मी - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। भोजीपुरा स्टेशन पर शनिवार को सवारी गाड़ी का एक कोच डिरेल हो गया। इससे रेलवे कंट्रोल रूम, इज्जतनगर में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में मंडलीय अधिकारी स्टेशन पहुंच गए। वहां पहुंचने पर पता चला कि कर्मचारियों की तत्परता परखने के लिए मॉक ड्रिल किया गया था।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर एक बजे रेलवे कंट्रोल रूम में सूचना आई कि भोजीपुरा स्टेशन पर सवारी गाड़ी का एक कोच पटरी से उतर गया है। कोच में अनधिकृत तरीके से बैठे करीब 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
सूचना मिलते ही इज्जतनगर मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार सिंह, सीएमएस डॉ. अरुण खुन्नू, सीनियर डीएसओ सीएल शाह, सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशांत कुमार आदि कर्मचारियों के साथ भोजीपुरा पहुंच गए। इस बीच बरेली सिटी से रिलीफ ट्रेन भी भोजीपुरा पहुंच गई। वहां पहुंचने पर पता चला कि स्टॉफ की तत्परता परखने के लिए मॉक ड्रिल किया गया था। डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को निजी मेडिकल कॉलेज भेजने का भी मॉक ड्रिल हुआ। सिटी और इज्जतनगर स्टेशन पर हेल्प लाइन नंबर भी उपलब्ध कराए गए। करीब चार बजे इंजीनियरिंग टीम ने वैगन को पटरी पर चढ़ाया। डीआरएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि स्पार्ट, एनडीआरएफ और सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मॉक ड्रिल में पूरी तरह से तत्पर और कार्यकुशल पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें