फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर से पलिया जा रही निजी बस पलटी, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। पलिया-भीरा रोड पर शनिवार की शाम शारदा नदी पुल के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को साइड देते समय निजी बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। इससे बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में बस चालक समेत तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 यात्री घायल हो गए। इनमें गंभीर रूप से घायल 15 यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे की सूचना पर एसडीएम और पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की।
विज्ञापन

लखीमपुर से राना बस सर्विस की एक बस सवारियां भरकर पलिया आ रही थी। बस में चालक और हेल्पर समेत 35 यात्री सवार थे। शाम करीब पांच बजे शारदा पुल के पास मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को साइड देते समय बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। इससे बस अनियंत्रित होकर करीब बीस फुट गहरी खाई में पलट गई। हादसे से बस में चीख पुकार मच गई। मौके पर एकत्र हुए लोगों ने बचाव और राहत कार्य शुरू किया। सूचना पर एसडीएम सुनंदू सुधाकरन, तहसीलदार अनिल कुमार यादव, सीओ प्रदीप कुमार यादव, इंस्पेक्टर दीपक शुक्ल फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में बस चालक थाना निघासन के हरसिंगपुर निवासी अरुण कुमार मिश्रा (35) पुत्र इंद्रमोहन मिश्रा, लालपुर ढाका निवासी अशफाक अली (60) और महोली सीतापुर निवासी सत्यदेव मिश्र के पुत्र अजीत मिश्र ( 35) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 30 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पलिया भेजा, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर 15 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजे हैं।

बस का स्टेयरिंग फेल होने से हादसा होने की बात सामने आ रही है। चालक समेत तीन लोगों की मौत हुई है, 30 लोग घायल हैं। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनंदू सुधाकरन, एसडीएम पलिया कलां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें