फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काट रहे मजदूर पर झपटा बाघ, बाल-बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला/पीलीभीत। जंगल से बाहर निकला बाघ फिर एक व्यक्ति पर हमलावर हो गया। बुधवार सुबह करीब 10 बजे गजरौला क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब माला रेंज के जंगल की सीमा से सटे इलाके में माला नदी किनारे घास काट रहे गजरौला निवासी जमशेर खान पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के छलांग लगाते ही जमशेर फुर्ती से बैठ गया, इससे बाघ उसके ऊपर से निकल गया। बाघ पलटता उससे पहले ही जमशेर ने शोर मचाते हुए फार्म हाउस की ओर दौड़ लगा दी। सूचना के बाद वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर बाघ के पगचिह्न देखे।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व के जंगल से बाघों के निकलने का सिलसिला नहीं थम रहा है। बुधवार सुबह करीब दस बजे गजरौला कलां निवासी 45 वर्षीय जमशेर खां जंगल सीमा से सटे क्षेत्र में माला नदी की पटरियों पर खड़ी खास काटने के लिए घर से गए थे। उनके मुताबिक दरांती से घास काटते हुए वह नहर की पटरी पर आगे की ओर बढ़े तभी झाड़ियों में मौजूद बाघ ने उन पर छलांग लगा दी। बाघ देख जमशेर नीचे बैठ गए, इसके चलते बाघ उनके ऊपर से होता हुआ निकल गया। डिप्टी रेंजर महेश चंद्र ने बताया कि सूचना के बाद मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई गई है। हमले में मजदूर को कोई शारीरिक नुकसान नहीं हुआ है। मौके पर बाघ के पगचिह्न मिले हैं। ग्रामीणों से माला नदी की ओर न आने की अपील की गई है।
जमशेर बोला- नीचे न बैठता तो खींच ले जाता बाघ
बाघ के हमले में बाल-बाल बचे जमशेर काफी दहशत में हैं। सामने से बाघ के छलांग लगाने की सीन को नहीं भूल पा रहे हैं। जमशेर ने बताया कि हाथ में दरांती होने से भी कुछ साहस बना रहा, लेकिन बाघ के छलांग लगाने पर यदि समय रहते वह नीचे नहीं बैठते तो बाघ उन्हें पकड़कर साथ ले जाता। गनीमत रही कि छलांग लगाने के बाद बाघ पलटने के बजाय आगे की ओर निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें