फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बाद शाम को काले बादल छाए

Thu, 10 May 2018 01:31 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
weather
विज्ञापन
 धूल भरा तूफान पहाड़ों की ओर निकलने के बाद अब बादलों में हवा का दबाव कम होने की वजह से पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में गाजियाबाद से आगरा, बरेली होते हुए गोरखपुर और बिहार तक 50 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बूंदाबांदी होने की बात कही गई है। हालांकि बूूंदाबांदी या बारिश स्थानीय वजहों से कम, ज्यादा या नहीं भी हो सकती है।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था। सुबह आसमान पूरी तरह साफ था। दिन में चिलचिलाती धूप पड़ी। हालांकि हवा चलने से धूप का असर कम था। शाम चार बजे के बाद आसमान में अचानक काले बादल छा गए। धूल भरी आंधी आने की आशंका नजर आने लगी। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि हवा के कम दबाव से देर रात उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद से गोरखपुर और बिहार तक कहीं 50 तो कहीं 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। बूंदाबांदी या बारिश भी हो सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर अभी बर्फबारी जारी रहेगी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 11 और 12 मई को तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें