फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय सिंह ने दिया कांग्रेसीयों को मिशन 2019 का मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संजय सिंह ने दिया कांग्रेसियों को मिशन 2019 का मंत्र
विज्ञापन

बरेली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने शनिवार को यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें मिशन 2019 की सफलता का मंत्र दिया। पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन के निवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज किसान से लेकर व्यापारी तक मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान हैं। इन नीतियों से निपटने के लिए शीघ्र ही सभी विपक्षी दल एकजुट होने जा रहे हैं। विपक्षी दल ईवीएम के बहिष्कार के लिए भी इकट्ठा हो रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि जिस तरह चिप लगाकर पेट्रोल पंपों पर घटतौली की जा रही थी, उसी तरह ईवीएम से भी छेड़छाड़ की जा सकती है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ने कहा कि मोदी सरकार आम लोगों के हितों के खिलाफ फैसले ले रही है। जिस तरह से भाजपा सरकार पेट्रोलियम कंपनियों, बैंकों का निजीकरण करने जा रही है, वह देश की जनता के हित में नहीं है। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है लेकिन केंद्र सरकार सिर्फ उद्योगपतियों के हितों का ख्याल रख रही है। आम जनता और किसानों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। इस मौके पर सुरेंद्र पांडेय, ब्रह्मस्वरूप सागर, अनीस अहमद, जिया उर रहमान, अनुज गंगवार, मुजाहिद हसन खां, प्रभात गिरि गोस्वामी, डॉ नीरू मेहरोत्रा, डॉ. चारू मेहरोत्रा, सुरेंद्र लाला, सुचित्रा सिंह, कमलेश ठाकुर, रेनू मनोहर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें