फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषाक्त चावल खाने से बीमार दो बच्चों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहजम (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन

विषाक्त चावल खाने से बृहस्पतिवार को बीमार हुए चार बच्चों में से दो बच्चों की लखनऊ के अस्पताल में मौत हो गई। इससे दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया है।
थाना नीमगांव के सिकटिहा गांव में विषाक्त चावल खाने से नंदकिशोरी की चार वर्षीय बेटी ममता, लक्ष्मीकांत की पांच वर्षीय बेटी सोनी, जगन्नाथ का चार वर्षीय बेटा दिलीप उर्फ निहाल और रामगुलाम की पांच वर्षीय बेटी राधा की हालत बिगड़ गई थी। सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने के कारण ममता और सोनी को डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया था, जहां इलाज दौरान शनिवार को दोनों की मौत हो गई। बच्चियों की मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने पुलिस समेत किसी भी कार्रवाई से इनकार करते हुए पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और दोनों शव गांव ले आए। दोनों शवों की अंत्येष्टि कर दी गई। घटना के बाद से गांव में शोक छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कच्चे चावल में चूहे मार दवा किसने मिलाई यह बात राज बनकर रह गई है, क्योंकि बच्चे इस बाबत कुछ नहीं बता पा रहे हैं। वहीं परिवार वालों ने किसी भी पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया है। फिलहाल इत्तेफाकिया घटना हुई है। किसी ने जानबूझकर यह कृत्य नहीं किया है।
- संजय कुमार सिंह, एसओ, नीमगांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें