फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के इंतजार में लौट गए 150 मरीज

Thu, 20 Oct 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को एक फिजीशियन के बिना बताए गायब रहने से मरीजों की फजीहत हो गई। करीब 150 मरीजों को बिना दिखाए ही लौटना पड़ा। बुधवार को 1655 मरीज ओपीडी में आए थे। फिजीशियन के नाम पर केवल डॉ. वागीश वैश्य मौजूद रहे। उन्होंने 212 मरीज देखे। पैथालॉजिस्ट डॉ. वीरेंद्र कुमार ने करीब 200 और चेस्ट फिजीशियन डॉ. वीके धस्माना,  एमएल शर्मा ने 152- 167 से अधिक मरीज देखे। फिजीशियन डॉ. अजय मोहन अग्रवाल की बुधवार को कोर्ट में ड्यूटी थी लेकिन उन्होंने इसकी सूचना चस्पा नहीं की और न ही 12 बजे तक ओपीडी में बैठे। वह सुबह से ही ओपीडी से बाहर रहे। इस कारण 150 से अधिक मरीज लौट गए। 
विज्ञापन

 चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके गौतम का कहना है कि डॉ. अजय मोहन अग्रवाल को कोर्ट जाना था लेकिन उन्हें 12 बजे तक ओपीडी करनी चाहिए थी। ओपीडी में क्यों नहीं बैठे इसकी जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें