डीपीएस नार्थ जोन इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में पहुंची कानपुर और हरिद्वार के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। हरिद्वार को कानपुर ने टाईब्रेकर में 5-3 से हराया। बरेली ने तीसरा स्थान पाया।
फाइनल मुकबाले में उतरीं कानपुर औक हरिद्वार की टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे का गोल रोकने में खूब पसीना बहाया। अंतिम सेकेंड तक एक भी गोल न होने से मैच ड्रॉ रहा। टाईब्रेकर से निर्णय हुआ। इसमें कानपुर ने 5 गोल दागे जबकि हरिद्वार मात्र 3 गोल कर पीछे रह गई। तीसरे स्थान के लिए बरेली और मेरठ के बीच मैच हुआ। एक भी गोल न होने पर टाईब्रेकर का सहारा लिया गया। इसमें बरेली ने रोमांचक मुकाबले में मेरठ को 4-3 से हराया। प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर का खिताब कानपुर के समर्थ दीपन को दिया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रजनी सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी दी और आभार जताया। टूर्नामेंट में सर्वेश यादव, विमल मिश्रा, पवन चंद्र कश्यप, कौशल पाल, वैभव सक्सेना व अन्य का सहयोग रहा।
- बरेली की टीम ने सुधारा अपना प्रदर्शन
बरेली के खिलाड़ियों ने पिछले साल की अपेक्षा इस बार अपना प्रदर्शन सुधारा। पिछले टूर्नामेंट में बरेली लीग मैच के दौरान बाहर हो गई थी। उस बार एल्डिको लखनऊ चैंपियन रहा था। इस बार बरेली डीपीएस की फुटबॉल टीम ने लगातार मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाया। हरिद्वार से हुए मुकाबले में बरेली को 4-3 से हार मिली। लेकिन तीसरे स्थान के लिए मेरठ को टाईब्रेकर में हराया।