फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल की रिकार्ड बारिश हुई इस जुलाई में

Tue, 02 Aug 2016 12:53 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाई के महीने में हुई बारिश से बरेली में पंद्रह साल का नया रिकार्ड बनाया है। इस बारिश से ग्रामीण इलाकों में करीब एक फीट जल स्तर बढ़ने के संकेत मिले हैं। अगस्त और सितंबर में  भी इसी तरह बारिश हुई तो रामनगर ब्लाक क्रिटिकल ग्रे से सामान्य श्रेणी में शामिल हो सकेगा। गांवों के जल स्तर में दो से ढाई फीट तक बढ़ सकता है। गन्ना और धान की खेती के लिए इस बारिश को बेहतर माना जा रहा है। जबकि हरी सब्जियों के लिए इस बारिश अच्छी नहीं रही है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अगस्त और सितंबर के महीने में भी इसी तरह बारिश के संकेत दिए हैं। चार अगस्त तक अच्छी बारिश होने के संकेत हैं। उसके बाद तीन दिन तक मौसम साफ रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है। कलक्ट्रेट के आंकड़ों के अनुसार बरेली की सभी छह तहसीलों में यह बारिश 3123 मिलीमीटर दर्ज हुई है। जो कि छह तहसीलों की औसत बारिश 502.6 मिलीमीटर है।
वर्ष         बारिश (एमएम) 
2002         1123.0
2003         1253.3
2004         0826.0
2005         0756.3
2006         1612.3
2007         1823.0
2008         2123.4
2009         1905.3
2010          1253.1
2011          1623.0
2012           1315.2   
2013         2286.2
2014         1261.0
2015         1573.0
2016          .123.0

नोट- यह आंकड़ा सभी छह तहसीलों का जोड है। इसमें छह का भाग देकर औसत बारिश आंकी जा सकती है। 
कोट 
‘मौसम विभाग की एडवाइजरी के आधार पर अगस्त और सितंबर में भी अच्छी बारिश हो सकती है। जल स्तर में सुधार हुआ है, भविष्य में भी सुधार के संकेत हैं। यह बारिश धान और गन्ने के लिए अछी है लेकिन जहां पर जल भराव है, वहां हरी सब्जियों को क्षति हो सकती है।’ डा. धीरेंद्र वर्मा, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें