फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में दर्दनाक हादसा: भाई के सामने 15 साल के किशोर की मौत, मसाला चक्की के पट्टे में फंसने से गई जान

Sat, 06 Jun 2026 04:33 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के देवचरा गांव में मसाला चक्की का पट्टा बदलने समय किशोर उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से उसके परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
आशीष का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के देवचरा गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में लगी मसाला चक्की के पट्टा की चपेट में आने से 15 वर्षीय आशीष उर्फ आधार मौर्य की मौत हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए बरेली ले गए थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


आशीष कक्षा आठ का छात्र था। उसके घर में ही मसाला चक्की और सेलर है। शनिवार सुबह करीब दस बजे बिजली आने पर आशीष के बड़े भाई प्रशांत ने चक्की चालू की। ग्राहकों का मसाला पीसने के दौरान प्रशांत ने आशीष से चक्की का पट्टा बदलने को कहा। इसी दौरान आशीष अचानक चक्की के पट्टा की चपेट में आ गया। 

वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां विमला देवी, बड़े भाई प्रशांत और बहन किरन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
इस दर्दनाक घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आशीष परिवार में सबसे छोटा होने के साथ-साथ सभी का बेहद लाड़ला था। वह कक्षा आठ का छात्र था। आशीष पढ़ाई में भी काफी होनहार था। उसके निधन से घर में मातम पसरा हुआ है।

परिवार की जीविका मुख्य रूप से घर पर लगी मसाला चक्की और सेलर पर निर्भर करती है। आशीष की बड़ी बहन किरन की शादी हो चुकी है। बड़ा भाई प्रशांत परिवार के कारोबार में सहयोग करता है। आशीष की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें