29 मामले दर्ज, गैंगस्टर लगाने की तैयारी
सुनील यादव की हालिया रिपोर्ट के बाद बारादरी व अन्य थानों में कुल 29 रिपोर्ट विप्रा शर्मा और उसके गिरोह के खिलाफ दर्ज हो चुकी है। अब भी उसके खिलाफ कई शिकायतें कोर्ट में विचाराधीन हैं तो कई थाना स्तर पर जांच में लंबित हैं। चूंकि प्रशासनिक अधिकारियों के फोटो लगाकर भी विप्रा ने जनता को धोखा दिया तो डीएम ने भी एसएसपी से इस गिरोह के खिलाफ अधिकतम कार्रवाई करने के लिए कहा है। अब गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर व अन्य विधिक कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि विप्रा व उसकी दोनों बहनें जेल में हैं। इनके गिरोह के बाकी सदस्यों की भूमिका को लेकर विवेचना में स्थिति स्पष्ट होने के साथ उन पर भी कार्रवाई होगी। इन सभी की संपत्तियां भी चिह्नित की जा रही हैं। गैंगस्टर लगाने के साथ ही इनकी संपत्तियां जब्त की जाएंगी।